Tuesday, August 5, 2014

मंत्री जी की पाठशाला देखे क्या है होनेवाला

मंत्री जी की पाठशाला 
देखे क्या है होनेवाला 
नेता सारे पहन के पहुचे 
लम्बा कुरता ढीला ढाला ||

क्या क्या शिक्षा पायेंगे 
और क्या क्या सिखके आयेंगे 
महंगाई की मार से कैसे 
देश को पार लगायेंगे ||

बेरोजगारी की मार बड़ी है 
गरीबी सड़क किनारे खड़ी है 
चीथड़े चीथड़े उडी है अस्मत 
कानून व्यवस्था मौन पड़ी है||

युवाओं के भविष्य से नित
हो रहा है खिलवाड़ 
रात रात भर नारे दे रहे
देश के कर्णाधार||
 
मंत्रीजी की पाठशाला 
देखे क्या है होनेवाला 
घूम रहे मस्ती में नेता 
साउंड प्रूफ हो गयी कार||

जितना शोर मचाले जनता 
कौन सुने उनकी पुकार 
रूप खिला है मंत्रियो का 
आया है नया निखार ||

मौका दिया है जनता ने 
ले अपना भविष्य सुधार 
मंत्री जी की पाठशाला 
देखे क्या है होनेवाला ||

नेता सारे पहन के पहुचे 
लम्बा कुरता ढीला ढाला||

No comments: