Monday, August 18, 2014

फेसबुक पर देवताओं की चहल पहल


देवलोक में मची हुई है बड़ी अजब सी हलचल
बढ़ गयी है फेसबुक पे देवताओं की चहल पहल||

बदले बदले रूप है देवों के बदली बदली है तस्वीर
बॉडी बिल्डर से लग रहे अंजनी पुत्र महावीर ||

देवियों के रूप का भी हो गया है कायाकल्प
आधुनिक है श्रंगार सबके आभूषण हो गये अल्प ||

राधा कृष्ण जी की तो मची हुई है धूम
नित नई है रास लीला चाहे जिधर जाओ घूम||

साईं की तो क्या कहें साईं खुद डर जाते है
बरस रहे है हीरे मोती जो कुछ भी ना खाते है||

बरसो बरस से भगवन का देखा था जो रूप
फेसबुक की अति ने कर डाला उन्हें कुरूप ||

फेसबुक है माध्यम मनोरंजन और ज्ञान का
क्यों इतना करते उपहास श्रद्धा और भगवान् का |

दिल में सजते है भगवान मंदिरों में है सुहाते
नित नही कलाकारी से क्यों आप बाजार सजाते||

मनुष्य रूप दिया भगवन ने पशुओ जैसे काम क्यों
आस्था और श्रद्धा को नित कर रहे बदनाम क्यों ?

2 comments:

"नेह्दूत" said...

सटीक वात कही

ह्रदय क्रंदन said...

शुक्रिया मित्र