Tuesday, August 5, 2014

बहुत याद आता है

बहुत याद आता है|

वो तेरा गहरी नजरो से देखना
और देखकर पलट जाना
वो तेरा पास आना और
बिन छुए निकल जाना||

 बहुत याद आता है|

वो तेरा कानो में फुसफुसाना
वो तेरा उंगलियों को छू जाना
वो तेरा जल्दी आ जाना और
देर तलक ना जाना||

बहुत याद आता है|

वो तेरा कुछ ना कह कर
बहुत कुछ कह जाना
वो मेरा सबकुछ समझकर भी
नासमझ रह जाना||

बहुत याद आता है|

No comments: